लाइव न्यूज़ :

केरल के मुख्यमंत्री से कन्नड़ नामों को नहीं बदलने का अनुरोध करेंगे येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: June 28, 2021 16:54 IST

Open in App

बेंगलुरु, 28 जून कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि वह केरल के अपने समकक्ष पिनराई विजयन को पत्र लिखकर उसने राज्य की सीमा से लगे केरल के कासरगोड़ जिले में कुछ स्थानों का कन्नड़ नाम बदलकर मलयाली नहीं करने का अनुरोध करेंगे।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कर्नाटक सीमावर्ती क्षेत्र प्राधिकरण (केबीएडीए) के अध्यक्ष डॉक्टर सी सोमशेखर ने सोमवार को मुख्यमंत्री का ध्यान इस ओर दिलाया। उन्होंने कहा कि केरल सरकार राज्य के कुछ गांवों के कन्नड़ नामों को बदलकर मलयाली करने पर विचार कर रही है।

विज्ञप्ति के अनुसार, ''मुख्यमंत्री ने इसपर तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मामला अभी उनके संज्ञान में लाया गया है। वह केरल के मुख्यमंत्री का ध्यान इस ओर दिलाएंगे।''

मुख्यमंत्री ने कहा कि कासरगोड और मंजेश्वर में मलयाली और कन्नड़ लोग सौहार्द के साथ रह रहे हैं, इसलिए कन्नड़ के नामों को मलयालम में बदलना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि वह केरल के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस प्रक्रिया को तुरंत रोकने का अनुरोध करेंगे।

सोमशेखर ने कहा कि हो सकता है कि गांवों के कन्नड़ नाम बदलने का निर्णय स्थानीय स्तर पर लिया गया हो और मुख्यमंत्री विजयन को इसकी जानकारी न हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू