लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा दिल्ली में, अमित शाह से मुलाकात करेंगे

By भाषा | Updated: January 10, 2021 14:23 IST

Open in App

(चौथे पैरा में सुधार के साथ)

नयी दिल्ली, 10 जनवरी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा रविवार सुबह यहां पहुंचे और उन्होंने कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्य के राजनीतिक परिदृश्य तथा आगामी लोकसभा उपचुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार तय करने पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने हालांकि यह नहीं बताया कि क्या दोनों नेताओं के बीच राज्य में मंत्रिमंडल में बहुप्रतीक्षित फेरबदल पर भी चर्चा होगी।

येदियुरप्पा ने दिल्ली पहुंचने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं कर्नाटक में राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हाल ही में हमने बहुत व्यापक पैमाने पर ग्राम पंचायत चुनाव जीता। एक महीने के भीतर, हम संसदीय उपचुनाव और विधानसभा उपचुनाव का सामना करने जा रहे हैं। हमें उम्मीदवार तय करने हैं। हम इन सभी मुद्दों पर अमित शाह और अन्य प्रमुख नेताओं के साथ चर्चा करेंगे।’’

भाजपा नेता येदियुरप्पा ने कहा कि गृह मंत्री के साथ मुलाकात का समय तय है।

उन्होंने कहा कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी मुलाकात का प्रयास करेंगे।

राज्य में कोविड-19 के प्रसार पर रोक के लिए उठाए गए कदमों के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कर्नाटक में, कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है। हम पूरी सावधानी बरत रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया