लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा ने ऑक्सीजन, रेमडेसिविर के लिए प्रधानमंत्री, गृह मंत्री का आभार जताया

By भाषा | Updated: April 25, 2021 00:46 IST

Open in App

बेंगलुरु, 24 अप्रैल कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने राज्य के लिए ऑक्सीजन और रेमडेसिविर का आवंटन बढ़ाने को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा का आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मेरे निवेदन पर कर्नाटक के लिए 30 अप्रैल तक रेमडेसिविर का आवंटन 50,000 से बढ़ाकर 1,22,000 करने और ऑक्सीजन का दैनिक कोटा 300 मिट्रिक टन से बढ़ाकर 800 मिट्रिक टन करने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा का धन्यवाद करता हूं। इससे हमें कोविड-19 महामारी से लड़ने में मजबूती मिलेगी।''

शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा था कि राज्य में ऑक्सीजन की खपत 500 मिट्रिक टन है जबकि केंद्र से केवल 300 मिट्रिक टन उपलब्ध हो पाती है जोकि अपर्याप्त है।

इस निवेदन पर कदम उठाते हुए केंद्र ने यह इजाफा किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे