लाइव न्यूज़ :

विभागों के बंटवारे पर नाराजगी के कयासों के बीच येदियुरप्पा ने दूसरी बार मंत्रिमंडल में फेरबदल किया

By भाषा | Updated: January 22, 2021 22:46 IST

Open in App

बेंगलुरु, 22 जनवरी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदुयरप्पा ने 24 घंटे के भीतर शुक्रवार को दूसरी बार मंत्रियों के विभागों के आवंटन में फेरबदल किया जो इंगित करता है कि उनकी 17 महीने पुरानी सरकार में विभागों के बंटवारे को लेकर खींचतान चल रही है।

राज्यपाल वजूभाई वाला की सहमति से शुक्रवार को सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक चिकित्सा शिक्षा मंत्री जेसी मधुस्वामी को कन्नड एवं संस्कृति विभाग के कार्य से मुक्त कर, हज व वक्फ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस विभाग की जिम्मेदारी बृहस्पतिवार को केसी नारायण गौड़ा को सौंपी गई थी।

अरविंद लिम्बावली को अब कन्नड़ एवं संस्कृति विभाग का प्रभार दिया गया है जो वन विभाग के अलावा होगा।

अधिसूचना के मुताबिक विधान पार्षद एन. नागराज को बृहस्पतिवार को आबकारी विभाग दिया गया था लेकिन अब उन्हें वहां से हटाकर नगर प्रशासन, गन्ना विकास विभाग दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने अब आबकारी विभाग की जिम्मेदारी के. गोपलैया को दी है जिन्हें बृहस्पतिवार को बागवानी विभाग आवंटित किया गया था। अब बागवानी विभाग विधान पार्षद आर शंकर को दिया गया है जिनसे नगर निकाय प्रशासन वापस लिया गया है।

येदियुरप्पा ने योजना, कार्यक्रम,निगरानी एवं सांख्यिकी विभाग की जिम्मेदारी केसी नरायाण गौडा को दी है जिसका प्रभार उनके पास था। गौडा युवा सशक्तिकरण और खेल विभाग भी देख रहे हैं।

हालांकि, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार बदलाव किए जाने के बाद भी खींचतान जारी है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ.के सुधाकर के करीबी सूत्र ने बताया कि वह चिकित्सा विभाग वापस लेने से नाराज हैं।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुधाकर ने कहा कि वह मंत्रिमंडल में फेरबदल के सिलसिले में मुख्यमंत्री से बात करेंगे।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि मधुस्वामी भी संसदीय कार्य विभाग को वापस लेने से नाराज हैं।

मुख्यमंत्री ने इसे अधिक तूल नहीं देते हुए कहा कि कुछ नाराजगी की पहले ही उम्मीद थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र