लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा ने मंत्रिमंडल विस्तार का मुद्दा पार्टी हाईकमान पर छोड़ा

By भाषा | Updated: January 6, 2021 14:56 IST

Open in App

बेंगलुरु, छह जनवरी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने लंबे समय से लंबित मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल को पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व इस बारे में फैसला लेगा।

उल्लेखनीय है कि इस महीने मंत्रिमंडल विस्तार के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन येदियुरप्पा के इस बयान से माना जा रहा है कि इसमें और देरी होगी।

येदियुरप्पा ने मंत्री पद के वादे के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘ जहां तक मंत्रिमंडल विस्तार की बात है तो केंद्रीय नेता (भाजपा) फैसला लेंगे।’’ किसी ने (मंत्री पद आकांक्षी) बयान दिया होगा.... मैं क्यों वादा करूं? स्वाभाविक है जिसे बनना होगा (मंत्री) वह बन जाएगा।’’

उल्लेखनीय है कि इस महीने मंत्रिमंडल में फेरबदल के कयासों के बीच कुछ विधायकों ने मंत्री बनने की इच्छा जताई है।

भाजपा के विधान पार्षद आर शंकर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री येदियुरप्पा से मुलाकात की थी और बाद में दावा किया था कि दो -तीन दिन में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और उन्हें मंत्री पद दिया जाएगा।

हालांकि, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एवं विधायक एमपी रेणकाचार्य ने शंकर के दावे को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि बैठक के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल पर कोई चर्चा नहीं हुई और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (अरुण सिंह) ने सही समय का इंतजार करने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब