येदियुरप्पा को कर्नाटक में नेतृत्व से बाहर किया जाना निश्चित है: यतनाल

By भाषा | Updated: March 22, 2021 00:15 IST2021-03-22T00:15:36+5:302021-03-22T00:15:36+5:30

Yeddyurappa is certain to be ousted from leadership in Karnataka: Yatanal | येदियुरप्पा को कर्नाटक में नेतृत्व से बाहर किया जाना निश्चित है: यतनाल

येदियुरप्पा को कर्नाटक में नेतृत्व से बाहर किया जाना निश्चित है: यतनाल

बेंगलुरु, 21 मार्च भाजपा के बागी विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुप्पा पर फिर से निशाना साधते हुए रविवार को दावा किया कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद कर्नाटक के नेतृत्व में बदलाव ‘‘निश्चित’’ है, क्योंकि पार्टी उनके (येदियुरप्पा) नेतृत्व में आगामी चुनाव नहीं लड़ सकती।

येदियुरप्पा पर लगातार निशाना साध रहे यतनाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री निश्चित ही बदले जाएंगे। यदि भाजपा उनके साथ चुनाव लड़ती है, तो हार तय है।’’

उन्होंने कहा कि यदि भाजपा को कर्नाटक में अपना अस्तित्व कायम रखना है, तो येदियुरप्पा को बाहर करना आवश्यक है।

विधायक ने कहा कि यह बदलाव पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद होगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री पर ‘‘पक्षपात’’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विधायकों को निधियों के ‘‘समान बंटवारे नहीं’’ किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Yeddyurappa is certain to be ousted from leadership in Karnataka: Yatanal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे