लाइव न्यूज़ :

नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच येदियुरप्पा ने विधायकों को रात्रिभोज पर आमंत्रित किया

By भाषा | Updated: July 21, 2021 00:32 IST

Open in App

बेंगलुरु, 20 जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा अपनी सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर 25 जुलाई को पार्टी के सभी विधायकों के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। येदियुरप्पा द्वारा विधायकों के लिए रात्रिभोज का आयोजन ऐसे समय किया जा रहा है जब राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के एक वर्ग में ऐसी अटकलें हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाया जा सकता है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने रविवार (25 जुलाई) को शहर के एक होटल में विधायकों को रात के खाने पर आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि अभी तक विधायक दल की कोई बैठक नहीं बुलाई गई है।

पहले ऐसी खबरें थीं कि भाजपा विधायक दल की बैठक 26 जुलाई को सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर बुलाई जाएगी, जिस दौरान नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बारे में कुछ स्पष्टता की उम्मीद थी।

येदियुरप्पा, 26 जुलाई को पद पर दो साल पूरे कर रहे हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते दिल्ली का दौरा किया था जिस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस