लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा सरकार ‘मर चुकी’ है, इसे हटाना होगा : सिद्धरमैया

By भाषा | Updated: February 25, 2021 19:02 IST

Open in App

बेंगलुरू, 25 फरवरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कर्नाटक में बी. एस. येदियुरप्पा की सरकार ‘‘सबसे खराब सरकार’’ है और इसे हटाना होगा।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि राज्य में कोई सरकार ही नहीं है क्योंकि यह ‘‘पूरी तरह मृत’’ है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘कर्नाटक में आज कोई सरकार नहीं है, अराजकता की स्थिति है। सरकार नहीं है, सरकार पूरी तरह मर चुकी है।’’

पार्टी की बैठक में यहां पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाए कि इस कारण राज्य में विकास का कोई काम नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘एक पैसे का भी काम नहीं हो रहा है...अगर आप कोष के बारे में पूछेंगे तो वे (सरकार) कहते हैं कि कोरोना के कारण धन नहीं है।’’

उन्होंने आरोप लगाए कि महामारी से निपटने के लिए उन्होंने 36 हजार करोड़ रुपये का ऋण लिया है। सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘उन्होंने कोरोना पर छह हजार से सात हजार करोड़ रुपये खर्च किया होगा, इसका 50 फीसदी या ज्यादा ही वे गटक गए।’’

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का कड़ा विरोध करने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो