लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के हड़ताली परिवहन कर्मचारियों को येदियुरप्पा ने दिया कड़ा संदेश

By भाषा | Updated: April 13, 2021 16:15 IST

Open in App

बीदर (कर्नाटक), 13 अप्रैल सड़क परिवहन निगम के हड़ताली कर्मचारियों को कड़ा संदेश देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार उनकी किसी भी शर्त को मानने के लिए तैयार नहीं है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

मुख्यमंत्री ने बीदर में पत्रकारों से कहा, ‘‘परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल के बारे में मुझसे नहीं पूछें। हम लोग किसी भी परिस्थिति में उनकी शर्तों को नहीं स्वीकार करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पहले ही उनकी आठ मांगें मान ली हैं। येदियुरप्पा ने कहा कि कर्मचारियों के अड़ियल रवैये से राज्य के लोगों को परेशानी हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कर्मचारियों को अपना हठी रवैया छोड़ना होगा। जो भी अपने कार्य से अनुपस्थित रहेगा उसे वेतन नहीं दिया जायेगा। हम लोग और भी कड़े कदम उठायेंगे।’’

वेतन के मुद्दे पर सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) के कर्मचारियों की हड़ताल का मंगलवार को सातवां दिन है। परिवहन निगमों की कुछ ही बसें सड़कों पर दिखीं और इनमें से कुछ को उपद्रवियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।

कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम के एक अधिकारी के अनुसार बेंगलुरु मेट्रोपोलिटन परिवहन निगम की 262 बसों समेत 2,299 बसें मंगलवार को राज्य में चलीं।

अधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों ने कथित रूप से 54 बसों को नुकसान पहुंचाया।

मंगलवार सुबह 10 बजे तक 36 बसों को नुकसान पहुंचाने के संबंध में अब तक 72 प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

उन्होंने एक बयान में कहा कि बसों में तोड़-फोड़ करने की घटना में 115 कर्मचारी शामिल हैं जिनमें से 19 को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह