लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा ने इस्तीफा देने से पहले मुझे मंत्री बनाने की शर्त नहीं रखी थी: विजयेंद्र

By भाषा | Updated: August 5, 2021 20:21 IST

Open in App

बेंगलुरु, पांच अगस्त कर्नाटक भाजपा के उपाध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके पिता बी. एस. येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले उन्हें मंत्री बनाने के लिए कोई शर्त नहीं रखी थी।

विजयेंद्र ने यह भी कहा कि उनकी नई कैबिनेट का हिस्सा बनने की कोई आकांक्षा नहीं थी क्योंकि वह न विधायक हैं और न विधान पार्षद।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, “ यह कहना कि येदियुरप्पा ने इस्तीफा देते वक्त शर्त रखी थी कि उनके बेटे विजयेंद्र को मंत्री बनाया जाए... यह उनके नेतृत्व पर काला धब्बा लगाना है। येदियुरप्पा ने 40-45 साल तक संघर्ष किया, पार्टी को संगठित किया और इस मुकाम तक पहुंचाया। यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है।”

विजयेंद्र ने कहा कि येदियुरप्पा ने ऐसी शर्तें नहीं रखी थीं और वह कैबिनेट में शामिल नहीं किए जाने से दुखी नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें संगठन में काम करने का मौका दिया है जो वह करते रहेंगे।

ऐसी खबरें थीं कि येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और पार्टी नेतृत्व पर अपने छोटे बेटे विजयेंद्र को नए मंत्रिमंडल में शामिल करने का दबाव बनाया था।

विजयेंद्र को मंत्री बनाए जाने के सवाल के जवाब में बोम्मई ने कहा था कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने येदियुरप्पा से बात की थी। मुख्यमंत्री ने बुधवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार किया था।

बोम्मई ने कहा कि इसके अलावा, राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह ने भी इस मामले पर व्यक्तिगत रूप से विजयेंद्र से बात की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं