लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में येदियुरप्पा ने कैबिनेट व सांसदों की बैठक बुलाई

By भाषा | Updated: November 26, 2020 19:54 IST

Open in App

बेंगलुरु, 26 नवंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को अपनी कैबिनेट और पार्टी सांसदों की बैठक बुलाई है। वह बहु प्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि कैबिनेट बैठक सुबह साढ़े 10 बजे विधान सौध में होगी जबकि पार्टी सांसदों की बैठक शाम चार बजे मुख्यमंत्री के आवास एवं कार्यालय 'कृष्ण' में होगी।

हाल के समय में कुछ हलकों में इस तरह की अफवाहें है कि भाजपा येदियुरप्पा (77) की उम्र को देखते हुए राज्य में नेतृत्व परिवर्तन पर विचार कर रही है। बासनगौड़ा पाटिल यतनाल जैसे पार्टी के कुछ नेताओं ने खुलकर कहा है कि मुख्यमंत्री को बदला जा सकता है।

उपमुख्यमंत्री सीएन अश्वत नारायण ने बृहस्पतिवार को कहा कि येदियुरप्पा मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

नारायण ने पत्रकारों से कहा, " हम बार बार कह रहे हैं कि कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन नहीं हो रहा है। येदियुरप्पा मुख्यमंत्री बने रहेंगे। वह हमारे नेता हैं और रहेंगे।"

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एमपी रेणुकाचार्य ने भी कहा, " हमारे केंद्रीय नेताओं और प्रदेश अध्यक्ष ने भी कहा है कि येदियुरप्पा मुख्यमंत्री बने रहेंगे।"

उन्होंने विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया पर निशाना साधा, जिन्होंने दिल्ली के सूत्रों से मिली जानकारी का हवाला देकर दावा किया था कि भाजपा मुख्यमंत्री को बदलेगी।

चामराजानगर से लोकसभा सदस्य वी श्रीनिवास प्रसाद ने बुधवार को कहा था कि येदियुरप्पा को हमारी अब जरूरत नहीं रही। उनके इस बयान के बाद सांसदों की बैठक हो रही है।

शुक्रवार को सांसदों की बैठक की पुष्टि करते हुए गुलबर्गा से लोकसभा सदस्य उमेश जाधव ने कहा, " मुझे व्हाट्सऐप पर संदेश मिला था और मुख्यमंत्री कार्यालय से फोन आया था जिसमें कल (शुक्रवार) शाम चार बजे सांसदों की बैठक के बारे में जानकारी दी गई थी। "

उन्होंने कहा, " बैठक का विषय नहीं बताया गया है। यह शायद विकास और राज्य से संबंधित केंद्र के समक्ष लंबित मुद्दों के बारे में हो सकती है।"

मुख्यमंत्री ने बीते दो दिनो में अलग अलग वैधानिक निकायों में राजनीतिक नियुक्तियां तेजी से की हैं जिससे भी अटकलों को बल मिला है।

मंत्री रमेश जरकिहोली दिल्ली में हैं। उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी भी शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक के बावजूद दिल्ली जा रहे हैं, जिससे भी कयासों को बल मिल रहा है।

जरकिहोली ने स्पष्ट किया है कि वह एमएलसी सी पी योगेश्वर को कांग्रेस-जदएस से विद्रोह कर भाजपा में आए विधायकों के साथ मंत्रिमंडल में शामिल करने की पैरवी कर रहे हैं। ये बागी अब भगवा दल के विधायक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां