लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा ने बेलगावी सीमा मुद्दे पर अजीत पवार के बयान की निन्दा की

By भाषा | Updated: November 18, 2020 15:26 IST

Open in App

बेंगलुरु, आठ नवंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बेलगावी सीमा मुद्दे पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बयान की बुधवार को निन्दा की और इसे ‘‘आग भड़काने’’ का प्रयास करार दिया।

येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बयान की निन्दा करता हूं। सारी दुनिया जानती है कि महाजन आयोग की रिपोर्ट अंतिम है। यहां मराठी लोग हमारे राज्य में कन्नड़ी लोगों की तरह हैं। हमने मराठाओं के विकास के लिए यहां एक निगम की स्थापना की है।’’

पवार ने कहा था कि महाराष्ट्र का चहुंमुखी विकास और कर्नाटक के बेलगाम (बेलगावी), कारवार तथा निपानी क्षेत्रों, जहां अच्छी खासी संख्या में मराठी भाषी लोग रहते हैं, को शामिल (महाराष्ट्र में) करना बाल ठाकरे का सपना था।

उन्होंने मंगलवार को बाल ठाकरे को उनकी आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए अपने संदेश में कहा था, ‘‘आओ हम बाला साहेब के सपने को पूरा करने का संकल्प लें।’’

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘अजीत पवार ने आग भड़काने का प्रयास किया है, यह निन्दनीय है। मैं इसकी निन्दा करता हूं। उन्हें भविष्य में ऐसे बयानों पर रोक लगानी होगी।’’

दोनों राज्यों के बीच सीमा मुद्दे पर वर्षों से मतभेद रहे हैं।

महाराष्ट्र का भाषायी आधार पर दावा है कि सीमावर्ती जिला बेलगावी पूर्ववर्ती बॉम्बे प्रेजिडेंसी का हिस्सा था, लेकिन अब यह कर्नाटक का हिस्सा है।

वहीं, कर्नाटक बेलगावी को अपना अभिन्न हिस्सा बताता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह