लाइव न्यूज़ :

मंत्रिमंडल विस्तार के सिलसिले में दिल्ली जा सकते हैं येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: November 15, 2020 20:59 IST

Open in App

बेंगलुरु, 15 नवंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, मंत्रिमंडल विस्तार और मंत्रियों के विभागों में फेरबदल के सिलसिले में पार्टी आलाकमान की मंजूरी लेने के लिए इस सप्ताह दिल्ली जाने की योजना बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री के नजदीकी सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा बुधवार को दिल्ली जा सकते हैं।

येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा था कि राजराजेश्वरी नगर और सिरा विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार और मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया जा सकता है।

मंत्रिमंडल विस्तार के मद्देनजर, भाजपा नेताओं के बीच मंत्रीपद के लिए राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

हाल ही में, भाजपा के कुछ विधायकों ने सिंचाई मंत्री रमेश जर्किहोली के आवास पर उनसे मुलाकात की थी जिसके बाद अटकलें लगनी शुरू हो गई थी कि मंत्रीपद की लालसा वाले नेताओं ने यह बैठक की थी।

बैठक में शामिल जी एच तिप्पा रेड्डी और पूर्णिमा श्रीनिवास राज्य मंत्रिमंडल में जगह पाने की इच्छा प्रकट कर चुके हैं।

इनके अतिरिक्त आठ बार विधायक रह चुके उमेश कट्टी और होणाली से विधायक एम पी रेणुकाचार्य भी मंत्रीपद की इच्छा जता चुके हैं।

राज्य विधान परिषद के सदस्य एम टी बी नागराज, ए एच विश्वनाथ और आर शंकर भी मंत्री बनने की इच्छा जता चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने पहले ही यह साफ कर दिया था कि राजराजेश्वरी नगर सीट पर उपचुनाव जीतने के बाद मुनीरत्ना को मंत्री बनाया जाएगा।

अब जब मुनीरत्ना उपचुनाव जीत चुके हैं तो मंत्रिमंडल में उनका स्थान पक्का माना जा रहा है।

कर्नाटक मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 27 मंत्री हैं और सात की जगह खाली है।

येदियुरप्पा ने संकेत दिया था कि मंत्रिमंडल में अगला बदलाव केवल विस्तार तक ही सीमित नहीं होगा बल्कि बड़े स्तर पर मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos