लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा ने भाजपा सदस्यों से जदएस के पार्टी में संभावित विलय पर चुप रहने को कहा

By भाषा | Updated: December 21, 2020 18:20 IST

Open in App

बेंगलुरु, 21 दिसंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को अपनी पार्टी भाजपा के सदस्यों से जनता दल सेकुलर (जदएस) का भगवा पार्टी में संभावित विलय की अटकलों पर टिप्पणी नहीं करने का आह्वान किया। वैसे जदएस नेता एच डी कुमारस्वामी ने भी ऐसी खबरों को खारिज कर दिया है और अपनी पार्टी के स्वतंत्र रूप से सत्ता में आने का विश्वास प्रकट किया।

कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘ मेरी असली राजनीति 2023 में शुरू होगी।’’ उन्होंने कहा कि कोई भी जदएस का खात्मा नहीं कर सकता।

जदएस का भाजपा में संभावित विलय की अटकलों के बीच दोनों ही नेताओं को इन बातों को सच्चाई से दूर करार देते हुए रविवार को बयान जारी करना पड़ा।

येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा, ‘‘ जदएस पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा द्वारा खड़ी गयी पार्टी है और पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी उसके नेता हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जब वे पार्टी को मजबूत करने और उसे पूरे राज्य में खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं तब पार्टी का अन्य दल में विलय की चर्चा उसका अपमान करना है।’’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि न तो उन्हें और न ही किसी अन्य को ऐसे मुद्दे पर बोलना चाहिए। उनका कहना था कि विधानपरिषद के सभापति को हटाने के मुद्दे पर जदएस ने सहयोग दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘...आने वाले दिनों में भी, जरूरत पड़ने पर वह हमें मदद कर सकता है, लेकिन जब वे अपनी पार्टी को खड़ा कर रहे हैं तब उसके विलय की बात करना सही नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ चुनाव के लिए अब भी ढाई साल हैं। वे अपनी पार्टी खड़ा करेंगे, हम अपनी पार्टी को। इसलिए हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं समेत किसी को भी ऐसी चीजें नहीं बोलनी चाहिए।’’

पिछले एक-दो महीने से मीडिया के एक वर्ग में विलय की अटकलें एवं खबरें आ रही हैं । दरअसल कुमारस्वामी ने व्यक्तिगत रूप से दो बार येदियुरप्पा से उनके निवास पर भेंट की है और जदएस का सत्तारूढ़ भाजपा के प्रति नरम रूख सामने आया है ।

जदएस ने भू सुधार विधेयक का पहले विरोध किया था और बाद में उसने विधानपरिषद से उसे पारित कराने में समर्थन दिया। इसके अलावा उसने विधानपरिषद के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भाजपा का समर्थन किया। इन बातों से ऐसी अटकलों को बल मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र