लाइव न्यूज़ :

येचुरी ने लखनऊ में श्मशान घाट की घेराबंदी को लेकर उप्र सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: April 15, 2021 21:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने लखनऊ में भैंसाकुंड श्मशान घाट को टिन की चद्दरों (शीट) से चारों तरफ से घेरने संबंधी खबरों को लेकर बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पहले नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम के लिए अहमदाबाद में झुग्गी बस्ती को दीवार बनाकर छिपाया गया और अब लोगों की मौत को छिपाने का प्रयास हो रहा है। सच्चाई इन दीवारों में नहीं छिप सकती।’’

हाल ही में इस श्मशान घट पर शवों के अंतिम संस्कार से जुड़े वीडियो वायरल हुए थे।

उधर, माकपा ने एक बयान जारी कर कहा कि सरकार को कोरोना वायरस संक्रमण से हो रही मौतों और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।

वामपंथी दल ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारियों से नहीं बच सकती।

उसने सरकार से यह आग्रह भी किया कि गरीबों और जरूरतमंद लोगों के खातों में प्रति माह 7500 रुपये भेजे जाएं और मुफ्त अनाज वितरित किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित