लाइव न्यूज़ :

येचुरी ने पश्चिम बंगाल सरकार पर वाम कार्यकर्ताओं के खिलाफ ‘सख्त रुख’ अपनाने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: February 12, 2021 00:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस पर वाम कार्यकर्ताओं के खिलाफ ‘‘सख्त रुख’’ अपनाने का आरोप लगाया।

वाम मोर्चा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर में पुलिस के साथ झड़प हुई क्योंकि कार्यकर्ताओं ने रोजगार की मांग को लेकर राज्य के सचिवालय ‘नबान्न’ तक के अपने मार्च के रास्ते में लगे बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू-गैस के गोले भी छोड़े। इसमें कई कार्यकर्ताओं के साथ ही पुलिस को भी चोटें आयीं।

येचुरी ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की जिसमें एक महिला और पुरुष, पुलिस द्वारा किए जा रहे लाठीचार्ज से बचने का प्रयास करते दिखे।

उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल के युवा का इरादा पक्का है। सख्ती से निपटने की रणनीति उन्हें पीछे नहीं धकेल सकती। यह तस्वीर हजारों शब्द कह रही है। विरोध और तेज होगा।’’

वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को सुबह 6 बजे से 12 घंटे के पश्चिम बंगाल बंद की घोषणा की।

वाम मोर्चे अध्यक्ष ने दावा किया कि पुलिस की कार्रवाई में नौकरियों और बेहतर शिक्षा सुविधाओं की मांग को लेकर 'नबान्न अभियान' में शामिल वाममोर्चा और कांग्रेस के 150 से अधिक छात्र, युवक एवं युवतियां घायल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो