लाइव न्यूज़ :

MP में यात्रा वाली सियासतः जिस दिन राहुल MP पहुंचेंगे उसी समय हितग्राहियों से मिलेंगे मुख्यमंत्री-मंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री शाह भोपाल में अभियान की करेंगे शुरुआत

By आकाश सेन | Updated: February 23, 2024 16:31 IST

भोपाल: लोकसभा चुनाव के लिए एमपी की 29 सीटों के लिए रण को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने कमर कस ली है । एक तरफ जहां कांग्रेस राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा के जरिये लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने की तैयारी में हैं। तो वही बीजेपी अपने संपर्क अभियान के जरिये जनता तक पहुंचने की तैयारी में है ।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी में लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस का प्लान।राहुल गांधी मध्य प्रदेश में लोगों के बीच पहुंचकर न्याय की बात करेंगे।2 मार्च को मुरैना से प्रदेश में आएंगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा।बीजेपी भी 2 मार्च से चलाएंगी घर- घर दस्तक अभियान।दिग्गज नेता पहुंचे हितग्राहियों के घर सरकार की योजना का लेंगे फीड बैक।

भोपाल: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भले ही ना हुआ हो । लेकिन एमपी में बीजेपी और कांग्रेस ने सियासी यात्राओं के जरिये जनता को लुभाने की तैयारी शुरु कर दी है । एक तरफ जहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2.0 चंबल के मुरैना से प्रदेश में प्रवेश करेगी । जहां राहुल गांधी जनता से बीच पहुंचकर न्याय की बात करेंगे । तो इसी बीच मध्यप्रदेश सरकार से लेकर बीजेपी के दिग्गज नेता हितग्राहियों के घर- घर दस्तक देकर  केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से उनके जीवनशैली में आए बदलाव पर चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा को विफल करने के लिए बीजेपी ने बड़ी तैयारी की है। यही कारण है कि 2 मार्च बीजेपी ने फैसला लिया है कि जिस दिन राहुल गांधी मध्य प्रदेश में प्रवेश करेंगे ठीक उसी वक्त मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ सरकार के मंत्रियों से लेकर सांसद, विधायक और बीजेपी के बड़े नेता केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों के पास पहुंचेंगे।

कुल मिलाकर राहुल की यात्रा के पहले ही , बीजेपी ने राहुल की यात्रा को फ्लाप साबित करने के लिए ये तैयारी की है । तो वही कांग्रेस कि अपनी ही तैयारी है । कांग्रेस इस बार राहुल की यात्रा को लेकर अलग प्लान के साथ जनता के बीच जाने की तैयारी में है । यही कारण है कि ग्वालियर चंबल की जिम्मेदारी, जहां पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह संभाल रहे है । तो वही पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मालवा की जिम्मेदारी संभाल ली है । पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने वाले नेताओं पर निशाना साधने के साथ ही कार्यकर्ताओं को पूरे जोश के साथ राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने की बात कही ।

कुल मिलाकर मार्च माह की शुरुआत में ही प्रदेश के दोनों ही प्रमुख सियासी दल बीजेपी और कांग्रेस जनता के सामने मार्च निकालते नजर आएंगे । ऐसे में देखना बेहद दिलचस्प होगा कि बीजेपी और कांग्रेस के इस मार्च का कितना असर लोकसभा चुनाव में देखने को मिलता है और जनता किसके लिए जीत का मार्ग प्रशस्त करती है ।  

टॅग्स :Madhya Pradeshराहुल गांधीकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

भारत10 रुपये की झालमुड़ी खाने सड़क पर रुक गए पीएम मोदी, झारग्राम में PM का देसी अंदाज वायरल

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

भारत अधिक खबरें

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच