लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की चार बार की विधायक रह चुकी यशोदा का निधन

By भाषा | Updated: December 28, 2020 00:45 IST

Open in App

चेन्नई, 27 दिसम्बर तमिलनाडु कांग्रेस का दलित चेहरा और पूर्व विधायक डी यशोदा का रविवार को यहां निधन हो गया है। वह चार बार की विधायक रह चुकी थीं। यह जानकारी पार्टी की ओर से दी गई।

76 वर्षीय नेता का यहां पार्टी की एक बैठक में बेहोश होने के बाद स्वास्थ्य मुद्दों को लेकर चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

पार्टी ने कहा कि यशोदा का आज निधन हो गया और उन पर इलाज का असर नहीं हो रहा था।

तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के एस अलागिरि ने यशोदा के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें पार्टी की एक समर्पित कार्यकर्ता बताया और कहा कि उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।

यशोदा 1980, 1984, 2001 और 2006 में यहां की श्रीपेरुंबदूर सीट से विधानसभा के लिए निर्वाचित हुई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?