लाइव न्यूज़ :

दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा में जींद के यशदीप ने अव्वल स्थान प्राप्त किया

By भाषा | Updated: December 21, 2020 21:12 IST

Open in App

जींद, 21 दिसंबर मूलरूप से हरियाणा के जींद जिले के गांव हरीगढ़ के एक किसान परिवार के बेटे यशदीप चहल (25) ने दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त कर गांव तथा प्रदेश का नाम रोशन किया है।

यशदीप चहल की उपलब्धि पर गांव में जश्र का माहौल है। ग्रामीणों ने यशदीप के घर पहुंचकर परिजनों को बधाई दी।

यशदीप के पिता योगेंद्र चहल खुद एचएयू हिसार में तैनात हैं और उनकी मां सुनीता अध्यापिका हैं।

योगेंद्र चहल ने सोमवार को बताया कि यशदीप ने 12वीं तक की शिक्षा कुरूक्षेत्र में प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने एनडीए में सफलता हासिल की और पायलट के लिए चुने गए लेकिन मेडिकल दिक्कत के कारण उन्हें नियुक्ति नहीं मिली।

उन्होंने बताया कि इसके बाद यशदीप ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी फिजिक्स ऑर्नस पास किया। वर्ष 2016 में यशदीप ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एलएलबी में दाखिला लिया। एलएलबी पास करने के बाद दिल्ली न्यायिक सेवा की तैयारी शुरू कर दी।

चहल ने कहा कि यशदीप ने पहले ही प्रयास में दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त किया है।

उन्होंने बताया कि यशदीप के बड़े भाई सुमित चहल केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क विभाग में निरीक्षक के पद पर दिल्ली में तैनात हैं। भाई के पास ही रहकर यशदीप ने परीक्षा की तैयारी की।

यशदीप के दादा बलबीर सिंह शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर