लाइव न्यूज़ :

यशराज फिल्म्स ने ‘पृथ्वीराज’ व ‘शमशेरा’ समेत चार फिल्मों की रिलीज़ की तारीख घोषित की

By भाषा | Updated: September 26, 2021 17:02 IST

Open in App

मुंबई, 26 सितंबर प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने अपनी बहुत प्रतीक्षित चार फिल्मों को सिनेमा घरों में रिलीज़ करने की तारीखों का रविवार को ऐलान कर दिया। इनमें अभिनेता अक्षय कुमार अभिनीत ‘पृथ्वीराज’ और रणबीर कपूर की ‘शमशेरा’ शामिल है।

इससे एक दिन पहले ही महाराष्ट्र सरकार ने 22 अक्टूबर से राज्य में सिनेमा घरों को खोलने का ऐलान किया है।

आदित्य चोपड़ा नीत प्रोडक्शन हाउस की ‘बंटी और बबली 2’ को सिनेमा घरों में सबसे पहले रिलीज़ किया जाएगा। इसमें सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शर्वरी अभिनय कर रही हैं। वरूण शर्मा निर्देशित फिल्म को 19 नवंबर को रिलीज़ किया जाएगा। यह 2005 में आई फिल्म का सीक्वल है।

वहीं 21 जनवरी 2022 को ‘पृथ्वीराज’ रिलीज़ होगी। फिल्म में कुमार 11वीं सदी के शासक पृथ्वीराज चौहान की भूमिका में हैं। इस फिल्म से 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर अपने अभिनय के कॅरियर की शुरुआत कर रही हैं।

चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित फिल्म में संजय दत्त और सोनू सूद भी अहम भूमिकाओं में हैं।

रणबीर सिंह अभिनीत ‘जयेशभाई जोरदार’ 25 फरवरी 2022 को रिलीज़ होगी। दिव्यांग ठाकुर निर्देशित फिल्म में शालिनी पांडे भी भूमिका निभा रही हैं जिन्हें पहले ‘अर्जुन रेड्डी’ में देखा गया था।

कपूर की ‘शमशेरा’ 18 मार्च 2022 को रिलीज़ की जाएगी। करण मल्होत्रा निर्देशित फिल्म में वाणी कपूर और संजय दत्त भी किरदार निभा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 08 December 2025: आज इन 4 राशिवालों को बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना, बाकी भी जानें अपना भविष्य

पूजा पाठSaptahik Rashifal: इस सप्ताह इन 5 राशिवालों को मिलेगा धनी बनने का मौका, लग सकती है लॉटरी

भारतSIR Registered: एसआईआर पर राजनीतिक विवाद थमने के नहीं दिख रहे आसार

विश्वसौर तूफान: अंतरिक्ष से खतरे की आहट, इथियोपिया से उठे ज्वालामुखी गुबार से हवाई जहाजों...

भारत अधिक खबरें

भारतसिकुड़ता नागपुर विधानसभा सत्र और भंग होतीं अपेक्षाएं!

भारतPutin India Visit: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...!

भारतAirport Suitcases Rules: प्लेन में सूटकेस ले जाने का बदला नियम, यात्रा से पहले जरूर जान लें इसे

भारतPM Awas Yojana: अब अपने घर का सपना होगा पूरा, सरकार से पाए 1.30 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता; ऐसे करें आवेदन

भारतमहाराष्ट्र शीतकालीन सत्र: चाय पार्टी का बहिष्कार, सदनों में विपक्ष के नेताओं की नियुक्ति करने में विफल रही सरकार