लाइव न्यूज़ :

बिहार में ‘यास’ का असर हुआ कम, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत: नीतीश कुमार

By भाषा | Updated: May 29, 2021 22:49 IST

Open in App

पटना, 29 मई बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि राज्य में चक्रवाती तूफान ‘यास’ का प्रभाव कम हो गया है लेकिन लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से इस संबंध में यह अपील की।

राज्य में चक्रवात यास के कारण शुक्रवार को सात लोगों की मौत हो गई थी जबकि चक्रवाती तूफान के मद्देनजर कम दबाव का क्षेत्र बनने से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई थी।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई और चेतावनी दी गयी कि कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण रविवार को कुछ स्थानों पर भारी बारिश और गरज के साथ बारिश हो सकती है।

इस बीच विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने राज्य की राजग सरकार पर निशाना साधा और उस पर जल भराव के लिए उचित जल निकासी व्यवस्था करने में विफल होने का आरोप लगाया।

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर राज्य के विभिन्न जल-जमाव वाले शहरों के कई वीडियो साझा किए, और कहा कि ‘‘बिहार के शहरों को स्मार्ट बनाने के नाम पर करोड़ों खर्च किए जाने के बावजूद यह स्थिति बनी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू