लाइव न्यूज़ :

यास चक्रवात: ओडिशा में डीआरडीओ के मिसाइल परीक्षण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए उठाए गए एहतियाती कदम

By भाषा | Updated: May 25, 2021 17:28 IST

Open in App

बालासोर/भुवनेश्वर, 25 मई रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के ‘एकीकृत परीक्षण स्थल’ (आईटीआर) ने ‘यास’ चक्रवात के मद्देनजर ओडिशा में स्थित चांदीपुर तथा अब्दुल कलाम द्वीप पर अपने प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए हैं।

मंगलवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर के एक वैज्ञानिक ने आज यह बताया कि भद्रक जिले में धामरा और चांदबाली के बीच तूफान के तट पर पहुंचने की आशंका प्रबल है।

चांदीपुर में डीआरडीओ के आईटीआर के तीन मिसाइल ‘लांच पैड’ हैं और अब्दुल कलाम द्वीप पर एक ‘लांच कॉम्प्लेक्स’ है।

इसके अतिरिक्त दो अलग अभियान नियंत्रण कक्ष तथा ‘ब्लॉक हाउस’ हैं।

अधिकारी ने बताया कि द्वीप आईटीआर से 80 समुद्री मील (110 किलोमीटर) दूर स्थित है और इसके चक्रवात से प्रभावित होने की आशंका अधिक है।

सूत्रों ने बताया कि नियंत्रण कक्ष और ब्लॉक हाउस को 400 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं का सामना कर सकने के लिहाज से बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह