लाइव न्यूज़ :

यास चक्रवात : पश्चिम बंगाल सरकार से सहायता के लिये 76 हजार से अधिक ने दिया आवेदन

By भाषा | Updated: June 7, 2021 17:44 IST

Open in App

कोलकाता,सात जून पश्चिम बंगाल में यास तूफान प्रभावित इलाकों के 76 हजार से अधिक लोगों ने राज्य सरकार के घर तक राहत योजना के तहत सहायता प्राप्त करने के लिये आवेदन दिये हैं । एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि चक्रवात 'यास' की चपेट में आए सात जिलों में रविवार तक कम से कम 322 शिविर या संपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए, ताकि पात्र नागरिक प्रदेश सरकार के विभिन्न कल्याण कार्यक्रमों के तहत मुआवजा पाने के लिए सादे कागज पर लिखकर आवेदन दे सकें।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के दक्षिण 24 परगना जिले में सबसे अधिक 36,952 आवेदन प्राप्त हुये हैं और छह जून तक 174 शिविर आयोजित किये गये हैं ।

उन्होंने बताया कि पूरबा मिदनापुर जिले में 12,765 आवेदन, उत्तर 24 परगना जिले में 10,267 आवेदन, और पश्चि​मी मेदिनीपुर जिले में 8,039 आवेदन प्राप्त हुये हैं ।

अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा 7,561 हावड़ा से, 294 हूगली से, और 247 बीरभूम जिले से आवेदन देकर मुआवजा मांगा है ।

उन्होंने बताया, ''सभी आवेदनों की जांच की जायेगी । हमें उम्मीद है कि शिविरों में और लोगों के आने की संभावना है ।''

राज्य सरकार ने प्रदेश के चक्रवात प्रभावित जिलों के लोगों को मुआवजा एवं राहत देने के लिये योजना की घोषणा की है।

प्रदेश में तीन जून से प्रभावित लोग आवेदन जमा करा रहे हैं जबकि 18 जून तक लोग इस योजना के तहत आवेदन जमा करा सकेंगे ।

आवेदन की जांच और मुआवजे के वितरण समेत सभी प्रक्रिया आठ जुलाई तक पूरी कर ली जायेगी ।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि करीब 2.21 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि एवं 71,560 हेक्टेयर की बागवानी की फसल यास चक्रवात के कारण नुकसान हुआ है ।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश को इस तूफान के कारण 20,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू