लाइव न्यूज़ :

यास चक्रवात: ओडिशा में 3 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

By भाषा | Updated: May 25, 2021 23:19 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 25 मई 'यास' चक्रवात के बुधवार को दस्तक देने के मद्देनजर ओडिशा के निचले तथा संवेदनशील इलाकों से तीन लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) पी के जेना ने कहा कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की प्रक्रिया आज रात पूरी हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य में 860 स्थायी शिविरों तथा 6,200 अस्थायी गृहों की पहचान की गई है, जहां कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए 7 से 8 लाख लोगों को सुरक्षित रखा जा सकता है।

इससे पहले, राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को अधिकारियों से कहा कि लोगों का जीवन बचाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएं।

राज्य में चक्रवात की स्थिति का जायजा लेने के लिए पटनायक ने एक बैठक की। राज्य के तटीय इलाकों में 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और भारी बारिश होने से लोगों के जनजीवन पर इसका असर पड़ने लगा है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हर जीवन अनमोल है, इसलिए जीवन रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाए जाने चाहिए।’’

चक्रवाती तूफान वर्तमान में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है और वर्तमान में यह पारादीप तट से करीब 180 किलोमीटर दूर है। ओडिशा सरकार ने इससे प्रभावित होने वाले जिलों की तरफ मानव बल, मशीन और दवाएं भेजी हैं।

विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) पी़ के. जेना ने समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री को सूचित किया, ‘‘चक्रवात भद्रक जिले में बासुदेवपुर और बालासोर जिले में बहनगा के बीच धर्मा बंदरगाह के नजदीक बुधवार को दस्तक देगा।’’

एसआरसी ने कहा कि बुधवार की सुबह चार बजे यह दस्तक देगा और सुबह आठ बजे तक यह काफी तीव्र होगा और 77 प्रखंडों को उच्च असर वाली श्रेणी में रखा गया है।

जेना ने बताया कि दस्तक देने के समय हवा की गति 140 से 155 किलोमीटर प्रति घंटे होगी।

एसआरसी ने कहा कि एनडीआरएफ की 52 टीम, ओडीआरएएफ की 60 टीम, अग्निशमन दल की 206 टीम और वन विभाग की लकड़ी काटने वाली 60 टीम को दस तटीय एवं आसपास के जिलों में तैनात कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो