लाइव न्यूज़ :

पर्यावरण प्रवाह के अभाव के चलते नहाने के लायक नहीं है यमुना का पानी: दिल्ली सरकार

By भाषा | Updated: July 26, 2021 18:50 IST

Open in App

(गौरव सैनी)

नयी दिल्ली, 26 जुलाई दिल्ली सरकार ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय को सौंपी एक रिपोर्ट में कहा है कि यमुना नदी का पानी न्यूनतम पर्यावरण प्रवाह के अभाव के कारण स्नान लायक नहीं है।

सरकार ने यह भी कहा कि दिल्ली में 35 अवजल शोधन संयंत्रों में से 22 दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) द्वारा निर्धारित अपशिष्ट जल मानकों को पूरा नहीं करते।

दिल्ली भर के औद्योगिक क्षेत्रों में 13 कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट में से केवल छह ही अपशिष्ट जल के लिए डीडीसीसी मानकों का अनुपालन करते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है, '' दिल्ली में यमुना में स्नान के लिये पानी की गुणवत्ता का वांछित स्तर बीओडी<3 एमजी/l और डीओ>5 एमजी/l होना चाहिये। ''

अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ के अनुसार, पर्यावरणीय प्रवाह एक नदी, आर्द्रभूमि या तटीय क्षेत्र के भीतर पारिस्थितिक तंत्र और उनके लाभों को बरकरार रखने के लिये प्रदान किया गया जल है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी, रुड़की द्वारा किए गए एक अध्ययन ने सिफारिश की है कि अनुप्रवाह पारिस्थितिक तंत्र को बनाए रखने के लिए सुस्त मौसम में हरियाणा के यमुना नगर जिले में हथिनीकुंड बैराज से नदी में 23 क्यूबिक मीटर प्रति सेकेंड (क्यूमेक) पानी छोड़ा जाए।

रिपोर्ट में कहा गया है, ''दिल्ली में यमुना के न्यूनतम पर्यावरणीय प्रवाह के अभाव में, स्नान गुणवत्ता मानकों को प्राप्त करना बहुत मुश्किल है।''

दिल्ली में वजीराबाद से ओखला तक यमुना का 22 किलोमीटर लंबे भाग का 80 प्रतिशत जल प्रदूषित है। यह नदी की लंबाई का दो प्रतिशत से भी कम हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह