लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के नीचे पहुंचा, प्रयागराज में उफान पर गंगा-यमुना नदी

By अनिल शर्मा | Updated: July 21, 2023 10:41 IST

यमुना का जलस्तर घट रहा है लेकिन पुराने यमुना पुल के पास रह रहे, बाढ़ प्रभावित झुग्गी बस्ती के लोग अपने अनिश्चित भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे यमुना का जलस्तर शुक्रवार सुबह 205.33 मीटर के खतरे के निशान से नीचे पहुंच गया धीरे धीरे ही सही लेकिन जलस्तर के और घटने की उम्मीद है।पिछले दो-तीन दिनों से जलस्तर में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया है।

नयी दिल्लीःदिल्ली में यमुना का जलस्तर शुक्रवार सुबह 205.33 मीटर के खतरे के निशान से नीचे पहुंच गया और धीरे धीरे ही सही लेकिन जलस्तर के और घटने की उम्मीद है। हालांकि प्रयागराज में यमुना और गंगा नदी का जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है।

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 10 बजे जलस्तर 205.25 मीटर तक पहुंच गया। पिछले दो-तीन दिनों से जलस्तर में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया है। पिछले गुरुवार को 208.66 मीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद यमुना में जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है।

यमुना का जलस्तर घट रहा है लेकिन पुराने यमुना पुल के पास रह रहे, बाढ़ प्रभावित झुग्गी बस्ती के लोग अपने अनिश्चित भविष्य को लेकर चिंतित हैं। संपत्ति के नुकसान के बाद मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना कर रहे झुग्गी बस्ती के ये निवासी स्वच्छता और बिजली जैसी बुनियादी चीजों की मांग को लेकर जिला प्रशासन के चक्कर लगा रहे हैं। छात्रों की महंगी किताबें बह गई हैं तो किसी का सामान पूरी तरह खराब हो चुका है। 

आठ दिनों तक खतरे के निशान के ऊपर बहने के बाद मंगलवार की रात आठ बजे तक जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर से नीचे आ गया। बुधवार को सुबह पांच बजे यह घटकर 205.22 मीटर रह गया, लेकिन इसके बाद यह फिर से बढ़ने लगा और खतरे के निशान को पार कर गया।

उधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 22 जुलाई तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। भारी बारिश होने की स्थिति में दिल्ली की नदियों में जलस्तर में वृद्धि से राष्ट्रीय राजधानी के बाढ़ग्रस्त निचले इलाकों में प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की गति धीमी हो सकती है और उन्हें लंबे समय तक राहत शिविरों में रहना पड़ सकता है। इसका असर पानी की आपूर्ति पर भी पड़ सकता है, जो वजीराबाद में एक पंप हाउस में पानी भर जाने के कारण चार से पांच दिनों तक प्रभावित रहने के बाद मंगलवार को ही सामान्य हो पाई। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :दिल्लीप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह