VIDEO: यमुना नदी का पानी घरों में घुसा, निचले इलाकों में बाढ़, देखें वीडियो
By संदीप दाहिमा | Updated: September 2, 2025 15:01 IST2025-09-02T14:59:44+5:302025-09-02T15:01:20+5:30
यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार को खतरे के निशान को पार करने के साथ ही दिल्ली के यमुना पार इलाके के कुछ हिस्सों में पानी घरों में घुसने लगा। नदी सुबह खतरे के निशान को पार कर गई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया।

VIDEO: यमुना नदी का पानी घरों में घुसा, निचले इलाकों में बाढ़, देखें वीडियो
Yamuna River Flood Water: यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार को खतरे के निशान को पार करने के साथ ही दिल्ली के यमुना पार इलाके के कुछ हिस्सों में पानी घरों में घुसने लगा। नदी सुबह खतरे के निशान को पार कर गई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया। रात भर हुई बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में सड़कों पर पानी और घरों में पानी भरा हुआ दिखाई दिया। मयूर विहार और यमुना पार क्षेत्र के आसपास के इलाकों में भी जलभराव देखा गया। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर मंगलवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर 205.80 मीटर तक पहुंच गया।
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से राजधानी दिल्ली में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है। निचले इलाकों में लोग बाढ़ की वजह से सुरक्षित जगहों की ओर जा रहे हैं। ये वीडियो यमुना बाजार एरिया का है। #Yamuna#Floods#DelhiFloods#Rainspic.twitter.com/RzYEZmc0LZ
— Zee Business (@ZeeBusiness) September 2, 2025
सुबह आठ बजे प्राप्त नवीनतम जानकारी के अनुसार, हथिनीकुंड बैराज से 1.76 लाख क्यूसेक, वजीराबाद बैराज से 69,210 क्यूसेक और ओखला बैराज से 73,619 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अधिकारी नावों से घोषणाएं कर रहे हैं तथा नदी के किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने का अनुरोध कर रहे हैं। एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया, ‘‘हम लगातार निवासियों से बाढ़ के खतरे वाले इलाकों को खाली करने का आग्रह कर रहे हैं। सभी जिलाधिकारियों को बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।’’
🚨देहरादून
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) September 2, 2025
🌊 डाकपत्थर बैराज से यमुना में छोड़ा गया 1.23 लाख क्यूसेक पानी
⚠️ दिल्ली और हरियाणा के लिए अलर्ट जारी
⬆️ यमुना और टोंस नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा#Dehradun#YamunaRiver#FloodAlert#Delhi#Haryana#DoonsNews#Monsoon2025pic.twitter.com/L83xoEzlor
VIDEO | Drone visuals show swollen Yamuna River after incessant heavy rains in Delhi-NCR. Visuals from Signature Bridge. #DelhiFloods#YamunaRiver#HeavyRain
— Press Trust of India (@PTI_News) September 2, 2025
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/vypRjOj5oW