लाइव न्यूज़ :

यमुना झाग: दिल्ली सरकार ने नौ सूत्री कार्य-योजना तैयार की

By भाषा | Updated: January 7, 2021 17:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जनवरी दिल्ली सरकार ने सीधे जल मल बहाये जाने के कारण यमुना में झाग बनने से रोकने के लिए नौ सूत्री कार्य-योजना तैयार की है।

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने इस योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत नदी में अनुपचारित अपशिष्ट जल के निर्वहन को रोकने के लिए दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली विकास प्राधिकरण और नगर निगमों सहित विभिन्न एजेंसियों को पूरा करने के लिए कुछ कार्य दिए गए हैं।

योजना के अनुसार, हरियाणा और उत्तर प्रदेश को अपने ‘सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट’ (एसटीपी) को डीपीसीसी द्वारा निर्धारित मानकों के तहत उन्नत बनाने को कहा गया है, ताकि ‘नजफगढ़ ड्रेन’ और ‘हिंडन कट कैनल’ के माध्यम से यमुना में प्रवेश करने वाले अपशिष्ट जल से निपटा जा सके।

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार हरियाणा और उत्तर प्रदेश से यमुना में आने वाला अनुपचारित जल मल नदी के पानी में अमोनिया के स्तर को बढ़ा देता है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में पीने के पानी की आपूर्ति प्रभावित होती है।

योजना के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग को ओखला बैराज से 31 मार्च तक जलकुंभी हटाने का काम सौंपा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस