दिल्ली में खतरे के निशान के नजदीक बह रही यमुना, जलस्तर बढ़ने की संभावना

By भाषा | Updated: August 27, 2020 05:39 IST2020-08-27T05:39:00+5:302020-08-27T05:39:00+5:30

मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन-चार दिनों में पश्चिमोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है।

Yamuna flowing near danger mark in Delhi, water level likely to rise | दिल्ली में खतरे के निशान के नजदीक बह रही यमुना, जलस्तर बढ़ने की संभावना

सांकेतिक तस्वीर (File Photo)

Highlightsयमुना का जल स्तर शाम छह बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर 203.68 मीटर दर्ज किया गया। सोमवार को जलस्तर 204.38 मीटर था और यह खतरे के निशान 205.33 मी. से महज एक मीटर नीचे था।

नयी दिल्लीदिल्ली में बुधवार को यमुना का जल स्तर खतरे के निशान के नजदीक रहा। वहीं, हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से और अधिक पानी छोड़े जाने से इसके उफान पर आने की संभावना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन-चार दिनों में पश्चिमोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। यमुना का जल स्तर शाम छह बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर 203.68 मीटर दर्ज किया गया। सोमवार को जलस्तर 204.38 मीटर था और यह खतरे के निशान 205.33 मी. से महज एक मीटर नीचे था।

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से शाम छह बजे 25,000 क्यूसेक की दर से पानी छोड़ा जा रहा है।

एक क्यूसेक प्रति सेकंड 28.32 लीटर पानी के प्रवाह के बराबर है। उन्होंने कहा कि और अधिक पानी छोड़े जाने की उम्मीद है। इससे जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। भाषा सुभाष नरेश नरेश

Web Title: Yamuna flowing near danger mark in Delhi, water level likely to rise

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे