लाइव न्यूज़ :

यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो युवकों की मौत, एक घायल

By भाषा | Updated: April 13, 2021 22:58 IST

Open in App

मथुरा, 13 अप्रैल उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सोमवार रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर नोएडा से आगरा की ओर जा रही कार टायर फटने से बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को यमुना एक्सप्रेस-वे पर होंडा अमेज कार नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। थाना महावन क्षेत्र में माइलस्टोन 120 के समीप कार का टायर फट गया, जिससे अनियंत्रित कार डिवाइडर में टकरा कर पलट गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में कार में सवार सुधांशु मिश्र (28) और सौरभ त्रिपाठी (24) निवासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रद्युम्न मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे दोनों शव बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को उपचार के जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो