लाइव न्यूज़ :

यमुना एक्सप्रेस वे पर डीजल लेकर जा रहे ट्रक कंटेनर और कार की टक्कर, पांच लोगों की जलने से मौत

By भाषा | Updated: December 22, 2020 08:58 IST

Open in App

आगरा (उप्र) 22 दिसंबर आगरा के पास यमुना एक्सप्रेस पर मंगलवार तड़के डीजल लेकर जा रहे एक ट्रक कंटेनर से टकरा जाने के बाद एक कार में आग लग गई और उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई।

एत्मादपुर की पुलिस क्षेत्राधिकारी अर्चना सिंह ने बताया कि ट्रक कंटेनर की रफ्तार काफी तेज थी और उसके चालक ने अचानक उसे गलत दिशा में मोड़ दिया, तभी तेज गति से आगरा से लखनऊ जा रही एक कार, ट्रक कंटेनर के डीजल टैंक से टकरा गई और उसमें आग लग गई।

उन्होंने बताया कि कार में सेंट्रल लॉक लगा होने के कारण उसमें सवार सभी यात्री वाहन के अंदर फंस गए और आग की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस पर बने एक बूथ के एक कर्मचारी ने पुलिस को हादसे की सूचना दी और दमकल के वाहनों को आग बुझाने के लिए बुलाया गया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक कार में सवार पांचों लोग बुरी तरह जल चुके थे।

उन्होंने बताया कि ट्रक कंटेनर चालक घटनास्थल से फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी