लाइव न्यूज़ :

यमुना प्राधिकरण ने औद्योगिक इकाई क्रियाशील करने से पहले 49 फ़ीसदी हिस्सेदारी बेचने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: September 22, 2021 01:42 IST

Open in App

नोएडा, 21 सितंबर यमुना प्राधिकरण ने उद्यमियों को औद्योगिक इकाई क्रियाशील करने से पहले 49 फ़ीसदी हिस्सेदारी बेचने की अनुमति दे दी है। अभी तक यह नियम नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में लागू थे। अब यमुना प्राधिकरण में भी ये नियम लागू हो गए हैं। इससे यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा। यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि यमुना प्राधिकरण ने फैसला लिया है।

उन्होंने बताया कि प्राधिकरण ने औद्योगिक इकाई क्रियाशील करने से पहले 49 फ़ीसदी हिस्सेदारी बेचने की अनुमति दे दी है। 51 फ़ीसदी हिस्सेदारी आवंटी को अपने पास रखना जरूरी होगा। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि उद्योग बेहतर ढंग से चलाया जा सके। कई बार उद्यमियों के पास उद्योग को चलाने के लिए आर्थिक संकट आ जाता है। इस आर्थिक संकट से उबरने के लिए प्राधिकरण ने यह रास्ता निकाल दिया है।

इसके जरिए उद्यमी अपने उद्योग को गतिमान रख सकता है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव रखा गया था। बोर्ड ने सर्वसम्मति से मुहर लगा दी है। अब इसका लाभ उद्यमियों को मिल सकेगा। नोएडा प्राधिकरण और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में यह नियम पहले से लागू हैं। यमुना प्राधिकरण में यह नियम लागू नहीं थे।

यमुना प्राधिकरण ने दोनों प्राधिकरण की नीति को अपना लिया है। इस नीति को पास करने के लिए बोर्ड बैठक में रखा, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिस कंपनी के नाम जमीन का आवंटन हुआ है, उसमें भी बदलाव का रास्ता यमुना प्राधिकरण ने निकाल दिया है। यानी अगर कोई कंपनी प्राइवेट है तो उसे प्राइवेट लिमिटेड भी बनाया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां