खतरे के निशान से ऊपर यमुनाः लेकिन जलस्तर पिछले छह घंटे से 206.60 मीटर के स्तर पर
By भाषा | Updated: August 21, 2019 13:13 IST2019-08-21T13:13:49+5:302019-08-21T13:13:49+5:30
बाढ़ विभाग के नियंत्रण कक्ष में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ यमुना में सुबह 10 बजे से जलस्तर 206.60 मीटर पर है। यह जलस्तर पिछले छह घंटे से स्थिर है और इसके नीचे आने की संभावना है।’’ उन्होंने बताया कि हरियाणा ने हथनीकुंड बराज से 16280 क्यूसेक पानी छोड़ा है।

कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित कर दिए गए थे।
यमुना नदी बुधवार को भी खतरे के निशान से ऊपर बहती रही लेकिन दिल्ली सरकार के अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर पिछले छह घंटे से 206.60 मीटर के स्तर पर थमा है और इसके नीचे आने की संभावना है।
नदी ने सोमवार को खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर दिया था। अधिकारियों ने बताया कि निचले इलाकों में नदी का पानी पहुंचने के कारण डूबक्षेत्र में रहने वाले 15,000 से अधिक लोगों को विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा स्थापित टेंट में भेजा गया है।
Delhi: A family of four people was rescued after their house, in slum near Zero Pusta in Usmanpur, was submerged in water yesterday. The water level at Old Yamuna Bridge (Loha Pul) has reached 206.60 meter. pic.twitter.com/6rE1X1N7KQ
— ANI (@ANI) August 21, 2019
बाढ़ विभाग के नियंत्रण कक्ष में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ यमुना में सुबह 10 बजे से जलस्तर 206.60 मीटर पर है। यह जलस्तर पिछले छह घंटे से स्थिर है और इसके नीचे आने की संभावना है।’’ उन्होंने बताया कि हरियाणा ने हथनीकुंड बराज से 16280 क्यूसेक पानी छोड़ा है।
उत्तरी रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि पुराने यमुना पुल पर मंगलवार रात ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई थी और कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित कर दिए गए थे। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दिल्ली में प्रशासन ने लोहेवाला पुल यातायात की आवाजाही भी रोक दी है।