लाइव न्यूज़ :

यामी गौतम ने फिल्म ‘लॉस्ट’ की शूटिंग शुरू की

By भाषा | Updated: July 25, 2021 19:23 IST

Open in App

मुंबई, 25 जुलाई अभिनेत्री यामी गौतम ने कोलकाता में रविवार को अपनी आगामी फिल्म ‘लॉस्ट’ की शूटिंग शुरू कर दी।

जासूसी की पृष्ठभूमि वाली अनिरुद्ध रॉय चौधरी के निर्देशन में बन रही फिल्म में अभिनेत्री एक अपराध रिपोर्टर का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म की शूटिंग शुरू करने की घोषणा की।

गौतम ने एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, ‘‘शूटिंग के लिए सेट तैयार है। यात्रा की शुरुआत। ‘लॉस्ट’ की शूटिंग शुरू।’’ जी स्टूडियोज और नमह पिक्चर्स की फिल्म ‘लॉस्ट’ में जाने माने अभिनेता पंकज कपूर, राहुल खन्ना, नील भूपालम, पिया बाजपेयी और तुषार पांडे भी अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म में संगीतकार शांतनु मोइत्रा ने संगीत दिया है और गीत के बोल स्वानंद किरकिरे ने लिखे हैं। 'लॉस्ट' का निर्माण जी स्टूडियोज, शरीन मंत्री केडिया, किशोर अरोड़ा, सैम फर्नांडीस और इंद्राणी मुखर्जी ने किया है। गौतम (32) इसके अलावा हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत पुलिस’ और सोशल कॉमेडी फिल्म ‘दसवीं’ में भी दिखाई देंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे