लाइव न्यूज़ :

सीडब्ल्यूयूआर रैंकिंग में भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों में यादवपुर विश्वविद्यालय का 18वां स्थान

By भाषा | Updated: May 27, 2021 16:08 IST

Open in App

कोलकाता, 27 मई वर्ष 2021/22 के वैश्विक विश्वविद्यालय रैंकिंग में यादवपुर विश्वविद्यालय को सभी भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों में 18वां स्थान प्राप्त हुआ है। कुलपति प्रोफेसर सुरंजन दास ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विश्वविद्यालय को वैश्विक विश्वविद्यालय रैंकिंग केंद्र (सीडब्ल्यूयूआर) में यह स्थान प्राप्त हुआ है।

दास ने बताया कि दुनिया भर के शीर्ष 2,000 संस्थानों में 68 संस्थानों ने इस सूची में अपनी जगह बनाई है और यादवपुर विश्वविद्यालय को भारतीय संस्थानों में 18वां स्थान प्राप्त हुआ है।

सीडब्ल्यूयूआर में पश्चिम बंगाल के प्रमुख सरकारी विश्वविद्यालय, कलकत्ता विश्वविद्यालय को भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों में 20वां स्थान प्राप्त हुआ है।

देश के सरकारी विश्वविद्यालय में यादवपुर विश्वविद्यालय दूसरे पायदान पर है और पहले पर पंजाब विश्वविद्यालय है।

सूची के मुताबिक देश के सरकारी विश्वविद्यालयों में कलकत्ता विश्वविद्यालय तीसरे स्थान पर है।

दास ने कहा कि पिछले साल से जारी वैश्विक महामारी की स्थिति के बावजूद यादवपुर विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं और शिक्षण संकायों की निरंतर अकादमिक एवं वैज्ञानिक अनुसंधान गतिविधियों का इस जीत में योगदान है। उन्होंने कहा, “हम इस समग्र अकादमिक उत्कृष्टता के लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे।”

दास ने बताया कि सीडब्ल्यूयूआर की कुल वैश्विक रैंकिंग में यादवपुर विश्वविद्यालय का 1,032वां स्थान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया