लाइव न्यूज़ :

यादव ने कहा, मोदी सरकार ने मात्र 50 दिन में पांच ट्रिलियन डालर वाली अर्थव्यवस्था बनाने का रोड मैप दिया 

By भाषा | Updated: July 27, 2019 18:29 IST

भूपेन्द्र यादव ने वरिष्ठ नेता नीरज शेखर का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि जनधारणा है कि लोग अपने लाभ के लिए दल बदल करते है लेकिन नीरज शेखर ने राज्यसभा सांसद का पद त्याग करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

Open in App
ठळक मुद्दे50 दिनों के भीतर इस आम बजट में अर्थव्यवस्था की प्रगति और देश के सर्वोच्च विकास की रूप रेखा रखी है। पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की विरासत को लेकर आगे बढ़ रहे नीरज शेखर की कर्मभूमि उत्तर प्रदेश रही है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद भूपेन्द्र यादव ने शनिवार को कहा कि मात्र 50 दिनों के अल्प कार्यकाल में केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने देश को पांच खरब डालर वाली अर्थव्यवस्था बनाने का रोड-मैप दे दिया है।

यादव ने कहा, ''केन्द्रीय बजट आम तौर पर राजस्व प्राति और खर्च का ब्यौरा होते थे लेकिन 50 दिनों के भीतर इस आम बजट में अर्थव्यवस्था की प्रगति और देश के सर्वोच्च विकास की रूप रेखा रखी है। चाहे उद्यमिता हो, किरायेदारी कानून हो, चाहे महिला सशक्तिकरण और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने का विषय हो, चाहे मेक इन इंडिया का विषय हो और सबसे बढ़कर जिस तरह से मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार में कार्य करते हुए वैज्ञानिकों ने चंन्द्रयान-2 को अंजाम दिया ये न्यू इंडिया के निर्माण की दिशा में उठे महत्वपूर्ण कदम है।''

भूपेन्द्र यादव ने वरिष्ठ नेता नीरज शेखर का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि जनधारणा है कि लोग अपने लाभ के लिए दल बदल करते है लेकिन नीरज शेखर ने राज्यसभा सांसद का पद त्याग करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की विरासत को लेकर आगे बढ़ रहे नीरज शेखर की कर्मभूमि उत्तर प्रदेश रही है। इसके पूर्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर ने हमेशा वंशवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य किये।

शेखर ने कहा, ''मुझे भाजपा का विरोधी बताने वालों को मैं जबाब देना चाहता हूं कि अब उन लोगों को अपनी आंखें खोल लेनी चाहिए और यह समझना चाहिए कि इस देश का भविष्य प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में सुरक्षित है।'' 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअमित शाहनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया