लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में नदी में नौका पलटी, 10 लोगों को बचाया गया

By भाषा | Updated: May 26, 2021 14:40 IST

Open in App

जगतसिंहपुर (ओडिशा), 26 मई चक्रवाती तूफान ‘यास’ के कारण ओडिशा के जगतसिंहपुर में एक नदी में नौका के पलट जाने के बाद जिला प्रशासन और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने मिलकर 10 लोगों को बचा लिया।

जगतसिंहपुर जिलाधिकारी ने एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें बचाव कर्मियों को एक नौका में लोगों को बैठाते देखा जा सकता है।

जगतसिंहपुर के जिलाधिकारी संग्राम के मोहापात्रा ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘चक्रवात यास के दौरान नदी में नौका पलटने के बाद देर रात 10 लोगों को बचाकर एनडीआरएफ और बीडीओ, एरासामा ने शानदार काम किया।’’

उन्होंने कहा कि यह कठिन अभियान हल्की बारिश और 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के बीच चलाया गया।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी बचाव प्रयासों की प्रशंसा की है।

पटनायक ने ट्वीट किया, ‘‘एनडीआरएफ और एरासामा के बीडीओ की टीम ने रात में साहसी बचाव अभियान के दौरान जो त्वरित कार्रवाई की, मैं उसकी प्रशंसा करता हूं। इस अभियान के कारण 10 लोगों का जीवन बच गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह बहादुरी प्रशंसनीय है।’’

चक्रवात यास ओडिशा में धामरा बंदरगाह के निकट बुधवार सुबह पहुंचा। इस दौरान 130 से 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos