लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल के ‘हस्तक्षेप’ को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है: प.बंगाल विधानसभा अध्यक्ष

By भाषा | Updated: December 25, 2021 20:57 IST

Open in App

कोलकाता, 25 दिसंबर पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष बिमान बंद्योपाध्याय ने शनिवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उन्हें विधायी मामलों में धनखड़ के ‘‘हस्तक्षेप’’ की जानकारी दी है। बंद्योपाध्याय का हाल में कई बार राज्यपाल जगदीप धनखड़ के साथ विवाद हो चुका है।

इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने 30 सितंबर को हुए विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित तृणमूल कांग्रेस के विधायकों को शपथ दिलाने को लेकर धनखड़ के आग्रह पर नाराजगी जताई थी। लोक लेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष के रूप में मुकुल रॉय की नियुक्ति को लेकर उनकी राज्यपाल के साथ जुबानी जंग हुई थी।

दोनों के बीच हावड़ा नगर निगम से बल्ली नगर पालिका को अलग करने की मांग करने वाले विधेयक को लेकर भी विवाद हुआ। विधेयक विधानसभा द्वारा पारित कर दिया गया है और इस पर राज्यपाल की मंजूरी मिलने का इंतजार है।

विधानसभा अध्यक्ष ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मैंने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को पत्र लिखकर उनके (राज्यपाल के) संवैधानिक परंपराओं का उल्लंघन करने और विधायी मामलों में हस्तक्षेप करने की प्रवृत्ति के खिलाफ शिकायत की है। उनका इस तरह का आचरण किसी राज्य के संवैधानिक प्रमुख के पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता।’’

बंदोपाध्याय ने हाल में आरोप लगाया था कि हावड़ा नगर निगम के चुनाव में देरी हो रही है क्योंकि राज्यपाल ने विधेयक को अपनी सहमति देने में समय लगाया। वहीं, धनखड़ ने कहा कि उन्हें अब तक विधेयक से संबंधित दस्तावेज नहीं मिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह