लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में जो घटना “हुई ही नहीं” उसके लिए रैली आयोजित करना गलत: फडणवीस

By भाषा | Updated: November 13, 2021 17:08 IST

Open in App

मुंबई, 13 नवंबर महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि त्रिपुरा में जो घटना “हुई ही नहीं” उसके लिए रैली आयोजित करना गलत है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से संयम बरतने की अपील की। अमरावती शहर में लगातार दूसरे दिन हिंसा की घटनाएं होने के बाद पुलिस ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने मुंबई में संवाददाताओं से कहा, “त्रिपुरा सरकार और स्थानीय पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अल्पसंख्यक समुदाय के किसी धार्मिक स्थल को जलाया नहीं गया है। उन्होंने उसकी तस्वीरें भी जारी की हैं। मैं दोनों समुदाय के लोगों से संयम बरतने की अपील करता हूं।”

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के राजनीतिक दलों को भड़काऊ बयान नहीं देने चाहिए। उन्होंने कहा, “त्रिपुरा में जो घटना हुई ही नहीं उसके लिए महाराष्ट्र में रैलियां आयोजित करना बिलकुल गलत है। एक विशेष समुदाय की दुकानों पर हमला करना गलत है।” कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुलाये गए बंद के दौरान शनिवार सुबह भीड़ ने अमरावती शहर में विभिन्न स्थानों पर पथराव किया और दुकानों में तोड़फोड़ की, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

त्रिपुरा में हुई सांप्रदायिक घटना के विरोध में अमरावती में मुस्लिम संगठनों द्वारा शुक्रवार को आयोजित रैली में हुए पथराव के विरोध में बंद का आह्वान किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो