लाइव न्यूज़ :

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने हरियाणा को अपराध का केंद्र बना दिया : सुरजेवाला

By भाषा | Updated: September 18, 2021 00:21 IST

Open in App

चंडीगढ़, 17 सितंबर राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा नीत हरियाणा सरकार की गलत नीतियों ने शांतिपूर्ण राज्य को अपराध का केंद्र बना दिया जहां हर दिन तीन हत्याएं, चार बलात्कार और आठ अपहरण होते हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और विशेष एवं स्थानीय कानूनों (एसएलएल) के तहत संज्ञेय अपराध दर में हरियाणा देश में चौथे स्थान पर है, जो सरकार के लिए शर्म की बात होनी चाहिए।

एनसीआरबी के ताजा आंकड़ों का हवाला देते हुए सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और गृह मंत्री अनिल विज से आईपीसी और एसएलएल अपराधियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने की राज्य की खराब दर को लेकर सवाल किया।

उन्होंने पूछा कि आरोपपत्र दाखिल करने की राष्ट्रीय औसत दर 82.5 प्रतिशत है, लेकिन हरियाणा केवल 39.7 प्रतिशत के साथ इतना पिछड़ा हुआ क्यों है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों ने शांतिपूर्ण राज्य हरियाणा को अपराध केंद्र में बदल दिया है।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि अपराधियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने में ढिलाई और सरकार के लापरवाह रवैये के कारण पिछले सात सालों से हरियाणा में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।

सुरजेवाला ने कहा कि राज्य के लोग 'पीड़ित' हैं लेकिन सरकार को उनकी परवाह नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू