लाइव न्यूज़ :

लेखक, कवि, पत्रकार लेखन व कार्यों में सामाजिक कल्याण को प्राथमिकता दें: उपराष्ट्रपति

By भाषा | Updated: November 5, 2021 23:30 IST

Open in App

विशाखापट्टनम, पांच नवंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को यहां कहा कि जो साहित्य व कविता सामाजिक कल्याण पर केंद्रित हैं, वे कालजयी हैं और यही कारण है कि रामायण और महाभारत जैसे महाकाव्य आज भी हमें प्रेरणा देते हैं।

उपराष्ट्रपति ने एक साहित्यिक संगठन विशाखा साहित्य के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि साहित्य वह माध्यम है, जिसके जरिए एक राष्ट्र की महानता और वैभव को दिखाया जाता है। उन्होंने इच्छा व्यक्त की कि लेखक, कवि, बुद्धिजीवी और पत्रकार अपने सभी लेखन और कार्यों में सामाजिक कल्याण को प्राथमिकता दें।

उन्होंने कहा कि साहित्य को आकार देने में किसी देश की संस्कृति और परंपराएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा, “अगर हम अपने लोक साहित्य को संरक्षित रखेंगे तो हम अपनी संस्कृति की रक्षा कर पाएंगे।”

उपराष्ट्रपति ने तेलुगू भाषा की समृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा, “हमारे जीवन के सभी पहलू साहित्य से प्रतिबिंबित होते हैं। इनमें हमारे पहनावे, खान-पान का ढंग, त्‍योहार, रीति-रिवाज और पेशा शामिल हैं।”

उन्होंने कहा, “तेलुगु और अन्य भारतीय भाषाओं की रक्षा तथा संरक्षण से हमारी संस्कृति खुद के अस्तित्व को बनाए रखने में सक्षम होगी और आने वाली पीढ़ियों को सही राह दिखाने का काम करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIndia T20 World Cup Squad Announcement: विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 2026 टी20 वर्ल्ड कप भारतीय स्क्वाड, देखिए पूरी सूची

भारतSIR 2026 Voter List: एड्रेस बदलने की वजह से नहीं भर पा रहे SIR फॉर्म? इन डॉक्यूमेंट्स से बन जाएगा काम

पूजा पाठKanya Rashifal 2026: कन्या राशिवालों के लिए वरदान होने वाला है नया साल, पढ़ें पूरे साल की भविष्यवाणी

भारतभाजपा के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना से रचाई शादी, देवास के आर्य समाज मंदिर से वायरल हुई तस्वीरें

विश्वतोशाखाना भ्रष्टाचार मामलाः पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल के कारावास की सजा, एक-एक करोड़ रुपये जुर्माना

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र चुनावः 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान, स्थानीय निकायों में खाली पड़े 143 सदस्य पदों पर पड़े रहे वोट, जानें लाइव

भारतArunachal Pradesh Local Body Election Results 2025: 186 जिला परिषद सदस्य सीट की गिनती जारी, ग्राम पंचायत में 6,227 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

भारतDelhi Fog: दिल्ली में छाया घना कोहरा, 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए जारी एडवाइजरी

भारतहाथियों के झुंड के टकराई राजधानी एक्सप्रेस, पटरी से उतरे कई डब्बे; 8 हाथियों की मौत

भारतMP News: भोपाल में आज मेट्रो का शुभारंभ, जानें क्या है रूट और कितना होगा टिकट प्राइस