लाइव न्यूज़ :

पहलवान संगीता फोगाट और बंजरंग पूनिया 25 नवंबर को लेंगे आठ फेरे

By भाषा | Updated: November 22, 2020 17:40 IST

Open in App

भिवानी, 22 नवंबर द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित महाबीर फोगाट की तीसरी बेटी एवं अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान संगीता फोगाट व अंतरराष्ट्रीय पहलवान बजरंग पूनिया की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं और दोनों पहलवान 25 नवंबर को परिणय सुत्र में बंधेंगे। शादी में दोनों सात नहीं बल्कि आठ फेरे लेंगे।

शादी समारोह सादगीपूर्ण माहौल में बलाली गांव में ही संपन्न होगा। समारोह में कोई नामी हस्ती भी नहीं पहुंचेगी और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी ही में शादी संपन्न होगी।

बजरंग 20 बरातियों के साथ संगीता फोगाट से विवाह करने पहुंचेंगे। दोनों ही परिवारों से करीब 50 लोग शादी समारोह में हिस्सा लेंगे।

परिजनों के मुताबिक बजरंग पूनिया और संगीता फोगाट सिर्फ एक रुपए में शादी करेंगे।

उन्होंने बताया कि शादी में सात नहीं आठ फेरे लिए जाएंगे और 8वां फेरा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नाम का होगा।

संगीता के भाई राहुल फोगाट ने बताया कि शनिवार रात को बलाली स्थित घर पर ही बान की रस्म अदा की गई। समारोह में शामिल होने संगीता की बड़ी बहन एवं दंगल गर्ल गीता फौगाट भी पहुंचीं। उनके अलावा केवल परिवार के सदस्य ही मौजूद रहे।

राहुल ने बताया कि रविवार को महिला संगीत का आयोजन किया गया और 24 नवंबर को मेहंदी की रस्म अदा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि शादी बिल्कुल सादगी से संपन्न होगी और परिवार स्तर के समारोह की तैयारियां चल रही हैं।

उन्होंने बताया कि शादी के लिए किसी भी सेलिब्रेटी या दिग्गज हस्ती को निमंत्रण नहीं भेजा गया है।

संगीता के पिता महाबीर फोगाट का कहना है कि दोनों परिवारों की रजामंदी से सगाई पहले ही कर दी गई थी और दोनों परिवारों ने मिलकर सादगीपूर्ण तरीके से शादी समारोह करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बेटी गीता और बबीता फोगाट ने भी अपनी शादी में आठ फेरे लिए थे, आठवां फेरा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और बेटी को खिलाओ के तहत था और उनकी तीसरी बेटी संगीता भी इस परंपरा को बरकरार रखेगी और बजरंग के साथ आठ फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों