लाइव न्यूज़ :

पहलवान की हत्या: प्रशिक्षक की पत्नी, साला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 11, 2021 20:33 IST

Open in App

सोनीपत, 11 नवंबर हरियाणा पुलिस ने एक युवा पहलवान और उसके भाई की हत्या के संबंध में यहां एक अकादमी के मालिक सह प्रशिक्षक की पत्नी और साले को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने प्रशिक्षक पवन और एक अन्य फरार आरोपी सचिन के संबंध में सूचना देने वालों को एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है और दोनों के फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए हैं।

हरियाणा के सोनीपत जिले में बुधवार को एक कुश्ती अकादमी में कुछ हमलावरों ने गोलीबारी कर विश्वविद्यालय स्तर की पहलवान निशा दहिया और उनके भाई की हत्या कर दी थी, जबकि उनकी मां घायल हो गई थीं।

पुलिस को संदेह है कि सोनीपत के हलालपुर इलाके में हुई इस गोलीबारी की घटना के पीछे अकादमी के प्रशिक्षक-सह-मालिक का हाथ है।

पुलिस ने बताया कि पवन की पत्नी सुजाता और साले अमित को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया गया है, क्योंकि अकादमी में जब निशा और उनके भाई सूरज को गोली मारी गई थी, उस समय वे दोनों वहां मौजूद थे।

पुलिस ने बताया कि पवन अभ्यास के दौरान अकादमी में निशा के साथ दुर्व्यवहार करता था।

जिस महिला पहलवान की हत्या की गयी, उनकी पहचान को लेकर भ्रम पैदा हो गया था और कई खबरों में उन्हें हाल ही में विश्व चैम्पियनशिप में अंडर-23 वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली पहलवान बता दिया गया था। कांस्य पदक विजेता पहलवान का नाम भी निशा दहिया ही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह