लाइव न्यूज़ :

पहलवान हत्या मामला : गवाह सुरक्षा समिति ने गवाहों, पीड़ितों को सुरक्षा देने के आदेश दिए

By भाषा | Updated: June 8, 2021 22:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून दिल्ली की रोहिणी अदालत की गवाह सुरक्षा समिति ने छत्रसाल स्टेडियम हत्या मामले में सभी गवाहों एवं पीड़ितों को चौबीसों घंटे सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश दिए हैं। इस मामले में ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार भी आरोपी हैं।

रोहिणी अदालत के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्वर्ण कांत शर्मा की अध्यक्षता वाली समिति ने दिल्ली पुलिस की एक रिपोर्ट के आधार पर ये निर्देश दिए जिसमें कहा गया कि गवाहों को ‘‘वास्तव’’ में खतरा है।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘आदेश दिया जाता है कि सभी गवाहों/पीड़ितों को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक सातों दिन चौबीसों घंटे सुरक्षा मुहैया कराई जाए।’’

समिति ने पुलिस अधीक्षकों (सोनीपत, हांसी, झज्जर और रोहतक), हरियाणा पुलिस और डीसीपी (उत्तर-पश्चिम दिल्ली) को गवाहों के घरों पर सुरक्षा दरवाजे, सीसीटीवी, अलार्म और घरों के चारों तरफ बाड़ लगाने के लिए भी कहा है। आदेश में संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को गवाहों के घरों तक नियमित गश्त करने और कड़ी नजर बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं।

उन्हें एक दूसरे से समन्वय करने, हर पखवाड़े रिपोर्ट दायर करने और गवाहों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने के लिए भी कहा गया है।

समिति ने निर्देश दिए कि यह दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी है कि हरियाणा में रहने वाले गवाह जब जांच के उद्देश्य से दिल्ली आएं तो उन्हें सरकारी वाहन या सरकारी धन से किराये पर लिए गए वाहन मुहैया कराए जाएं।

दिल्ली में सभी गवाहों के सुरक्षा इंतजाम के लिए डीसीपी (उत्तर-पश्चिम) उषा रंगनानी ने पुलिस निरीक्षक प्रभाशु कुमार को नियुक्त किया है।

तीन गवाहों और पीड़ितों की तरफ से दिल्ली पुलिस द्वारा गवाह सुरक्षा आवेदन देने के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय ने दो जून को एक समिति का गठन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे