लाइव न्यूज़ :

छत्रसाल स्टेडियम में हुई हत्या के मामले में पहलवान दहिया ने जमानत के लिये पहुंचा अदालत

By भाषा | Updated: September 27, 2021 14:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में हुई हत्या के मामले के एक आरोपी अनिरुद्ध दहिया ने जमानत के लिए यहां की एक अदालत का रुख किया है। इस मामले में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार मुख्य आरोपी है।

अंतरराष्ट्रीय पहलवान दहिया की जमानत अर्जी पर मंगलवार को अदालत में सुनवाई होगी।

यह मामला पूर्व जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन सागर धनखड़ की कथित हत्या से जुड़ा है। सुशील कुमार और दहिया ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर कथित संपत्ति विवाद में चार और पांच मई की दरम्यानी रात को धनखड़ और उसके दोस्तों की कथित तौर पर पिटाई की थी। बाद में सागर की मौत हो गई थी।

आरोप पत्र में 13 आरोपियों को नामजद किया गया है। आरोप पत्र में कहा गया है, ‘‘आरोपी अनिरुद्ध दहिया एक अंतरराष्ट्रीय पहलवान हैं। उनके पिता भी एक पहलवान थे और सेना से सेवानिवृत्त हो चुके है।’’

हरियाणा के सोनीपत शहर निवासी 22 वर्षीय दहिया को 10 जून को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने कहा कि स्टेडियम में विवाद सुशील कुमार द्वारा रची गई साजिश का नतीजा था, जो युवा पहलवानों के बीच अपना वर्चस्व फिर से स्थापित करना चाहता था। आरोप पत्र में पुलिस ने मृतक के मौखिक बयान, वैज्ञानिक सबूत, सीसीटीवी फुटेज, हथियार और मौके से बरामद वाहनों पर भरोसा जताया है।

दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, गैर इरादतन हत्या, आपराधिक साजिश, अपहरण, डकैती, दंगा समेत अन्य अपराधों में प्राथमिकी दर्ज की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह