लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के राजौरी में जान गंवाने वाले दो सैन्यकर्मियों के लिए पुष्पांजलि समारोह आयोजित

By भाषा | Updated: October 31, 2021 18:00 IST

Open in App

जम्मू, 31 अक्टूबर जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम क्षेत्र में गश्त के दौरान बारूदी सुरंग विस्फोट में जान गंवाने वाले एक अधिकारी सहित दो सैन्यकर्मियों के लिए रविवार को पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दोपहर करीब दो बजे राजौरी में आयोजित समारोह के बाद लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार और सिपाही मंजीत सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए बिहार और पंजाब में उनके गृह नगर भेज दिया गया। नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में एक अग्रिम चौकी के पास शनिवार को बारूदी सुरंग फटने से दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

अधिकारियों ने कहा कि शवों को सेना के शिविर में लाया गया जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि तिरंगे में लिपटे ताबूतों को हेलीकॉप्टर से राजौरी से जम्मू ले जाया गया।

बाद में, बिहार के बेगूसराय निवासी लेफ्टिनेंट कुमार के पार्थिव शरीर को एक विमान से उनके गृह नगर ले जाया गया। लोकसभा में बेगूसराय निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के हवाई अड्डे पर पार्थिव शरीर पहुंचने के समय मौजूद रहने और सैन्यकर्मी के अंतिम संस्कार में शामिल होने की संभावना है।

सिपाही मंजीत सिंह के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से जम्मू से पंजाब के होशियारपुर जिले के उनके गांव खेरा कोटली ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों सैन्यकर्मियों का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे