लाइव न्यूज़ :

यदि मैंने ‘पापड़ी चाट’ की जगह ‘ढोकला’ कहा होता तो क्या तब प्रधानमंत्री खुश होते : डेरेक ओ ब्रायन

By भाषा | Updated: August 3, 2021 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त विधेयक पारित कराने पर ‘पापड़ी चाट’ टिप्पणी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाराजगी से अप्रभावित तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने लोगों से जुड़ने के लिए सांस्कृतिक मुहावरे का इस्तेमाल किया। उन्होंने पूछा कि यदि उन्होंने इसकी जगह ‘ढोकला’ शब्द का इस्तेमाल किया होता तो क्या प्रधानमंत्री तब खुश होते।

उन्होंने कहा कि वास्तविक मुद्दा संसद के दोनों सदनों में चर्चा के बिना विधेयकों को पारित कराने का है।

राज्यसभा सदस्य ब्रायन ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया दिखाती है कि ‘‘तृणमूल कांग्रेस एजेंडा निर्धारित कर रही है।’’

ब्रायन ने सरकार पर हमला बोलते हुए सोमवार को कहा था, ‘‘विधेयक पारित करा रहे हैं या पापड़ी चाट बना रहे हैं।’’

उन्होंने उल्लेख किया था कि संसद में औसतन सात मिनट के समय में 12 विधेयक पारित कर दिए गए।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को कहा कि ब्रायन की टिप्पणी से प्रधानमंत्री नाराज हैं और उन्होंने इसे ‘‘सांसदों को निर्वाचित करनेवाले लोगों का अपमान बताया है।’’

ब्रायन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस एजेंडा निर्धारित कर रही है और प्रधानमंत्री जवाब दे रहे हैं। हमारे द्वारा बताई गई सात मिनट के समय संबंधी संख्या पर प्रधानमंत्री ने कहीं भी सवाल नहीं उठाया है। यह सांस्कृतिक मुहावरा है जिसे लोग समझते हैं। यदि मैंने इसकी जगह ‘ढोकला’ शब्द का इस्तेमाल किया होता तो क्या तब प्रधानमंत्री खुश होते।’’

‘ढोकला’ एक लोकप्रिय गुजराती व्यंजन है।

ब्रायन ने कहा, ‘‘मैं लोगों की भाषा में बात करता हूं। मैंने संदेश पहुंचाने के लिए सांस्कृतिक मुहावरे का इस्तेमाल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos