लाइव न्यूज़ :

पिताजी जीवित होते तो नताशा को देखकर बहुत खुश होते: आकाश

By भाषा | Updated: June 15, 2021 23:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून पिंजरा तोड़ की कार्यकर्ता नताशा नरवाल को उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय से जमानत मिलने बाद, उनके भाई आकाश ने मंगलवार को कहा कि इस खबर से राहत मिली, लेकिन पीड़ा का अहसास भी हुआ।

दरअसल, नताशा और आकाश के पिता महावीर का पिछले महीने कोविड-19 के चलते देहांत हो गया था। पिता की मृत्यु के बाद नताशा को तीन सप्ताह की जमानत मिली थी और जमानत अवधि समाप्त होने के बाद उन्होंने तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया था।

नताशा से पांच साल छोटे आकाश ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''मुझे कल (सोमवार) रात 11 बजे पता चला कि जमानत पर आज सुनवाई होनी है। मैं उस समय प्रतिक्रिया नहीं दे सका। मैं खुश था कि मामला सुनवाई के लिए पेश किया जा रहा है, लेकिन परिणाम के बारे में निश्चित नहीं था।''

आकाश ने कहा कि बड़ी बहन को जमानत मिलने की खबर सुनकर उन्होंने राहत महसूस की।

उन्होंने कहा, ''जब पिताजी का देहांत हुआ, तब मैं बेहद दुखी था कि नताशा उनसे बात नहीं कर पाई। मुझे पूरी उम्मीद है कि उनकी दुआएं नताशा के साथ थीं।''

आकाश ने कहा कि जमानत की खबर से मुझे राहत मिली और साथ ही पीड़ा भी हुई। उसने कहा कि पिता होते तो अपनी बेटी को देखकर कितने खुश होते।

अंतरिम जमानत पर बहन के रिहा होने के समय को याद करते हुए आकाश ने कहा कि वह कोरोना वायरस निगेटिव होने के बावजूद उस स्थिति में नहीं थे कि बात कर सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग