लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ना चिंताजनक : स्वास्थ्य मंत्री टोपे

By भाषा | Updated: December 29, 2021 17:42 IST

Open in App

मुंबई, 29 दिसंबर महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने राज्य में कोविड-19 के नये मामलों के साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ने को लेकर बुधवार को चिंता जताई और इसे एक “डरावनी स्थिति” करार दिया।

यहां संवाददाताओं से बातचीत में, टोपे ने लोगों और अधिकारियों से सावधानी बरतने का आग्रह किया। उन्होंने कोविड-19 के प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने तथा टीकाकरण बढ़ाने पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि पिछले आठ-दस दिन में राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या पांच हजार से छह हजार के बीच रही है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 10 दिसंबर को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की संख्या 6,543 थी।

टोपे ने कहा कि मंगलवार को राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 11,492 थी और बुधवार को, यह संख्या 20,000 तक पहुंच सकती है।

मंत्री ने कहा, “राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में वृद्धि डराने वाली है।” उन्होंने राज्य में मामलों की दर तेजी से दोगुनी होने और मुंबई में संक्रमण के मामले बढ़ने पर भी चिंता जताई है।

उन्होंने कहा कि मुंबई में बुधवार को उपचाराधीन संक्रमितों की संख्या 2,200 से अधिक हो सकती है। मंगलवार को मुंबई में संक्रमण के 1,377 नये मामले सामने आये।

टोपे ने कहा, ‘‘मुंबई में रोजाना 51,000 नमूनों की जांच की जा रही है, लेकिन यदि 2,200 लोग संक्रमित मिलते हैं तो संक्रमण दर 4 प्रतिशत है, जो सही नहीं है। हमें सतर्क रहना होगा।’’

मंत्री ने लोगों से आपसी दूरी बनाकर रखने और मास्क पहनने का आग्रह किया। टीकाकरण बढ़ाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक इच्छाशक्ति जरूरी है और सभी दलों के नेताओं, धार्मिक नेताओं तथा गैर-सरकारी संगठनों को लोगों से टीकाकरण अभियान में भाग लेने की अपील करनी चाहिए।

मंगलवार को, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,172 नये मामले सामने आए थे जो एक दिन पहले के 1,426 मामलों की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक थे। स्वास्थ्य विभाग के मताबिक 22 मरीजों की मौत भी हुई थी।

इन आंकड़ों के साथ ही राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर 66,61,486 हो गए जबकि मृतक संख्या बढ़कर 1,41,476 पर पहुंच गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल