लाइव न्यूज़ :

‘फील्स लाइक ईश्क’ को नयी पीढ़ी की संभावित प्रतिक्रिया को लेकर घबराया हूआ हूं : आनंद तिवारी

By भाषा | Updated: July 22, 2021 15:54 IST

Open in App

मुंबई, 22 जुलाई फिल्मकार आनंद तिवारी खुद को दिल से रोमांटिक मानते हैं लेकिन उनका कहना है कि वह नेटफ्लिक्स के लिए बनाई गई फिल्म ‘ फील्स लाइक ईश्क’ को युवा पीढ़ी से मिलने वाली प्रतिक्रिया को लेकर घबराए हुए हैं।

तिवारी फिल्म उद्योग के लिए जाने माने नाम हैं जिन्होंने अभिनय और निर्देशन दोनों में छाप छोड़ी है। वह ‘उड़ान’ और ‘गो गोवा गॉन’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं।

उन्होंने वर्ष 2018 में फिल्म ‘ लव पर स्क्वायर फिट’ के साथ निर्देशन में कदम रखा जिसमें विक्की कौशल और अंगिरा धर ने अभिनय किया था।

‘फील्स लाइक ईश्क’ में तिवारी ने ‘स्टार होस्ट’ वाले हिस्से का निर्देशन किया है, जो दो अनजान व्यक्तियों तारा और आदित्य के मिलने की कहानी है। इन किरदारों को सिमरन जेहानी और रोहित सर्राफ ने निभाया है।

तिवारी ने कहा कि पहले के काम के बावजूद वह अच्छी रोमांटिक-कॉमेडी बनाने की ‘कुंजी’ नहीं जानते। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अच्छी रोमांटिक-कॉमेडी बनाने की कुंजी नहीं जानता। आप कह सकते हैं कि जैसा आप महसूस करते हैं , उम्मीद करते हैं , उसकी गूंज सुनाई देती है। मेरा यह डर है कि एक दिन मैं अपनी कहानी सुनाऊंगा और कोई उसकी परवाह नहीं करेगा। इसलिए मैं जितनी हो सके उतनी कहानी कहने की जल्दी में हूं। मैं उस पीढ़ी को प्रेम की कहानी सुनाना चाहता हूं जिसमें मैं हूं।’’

तिवारी (38) ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘यह फिल्म मेरे लिए अहम है क्योंकि मैं इस समय प्रेम की कहानी सुना रहा हूं। यह बुजुर्गों के लिए नहीं बल्कि युवाओं के लिए है और मैं नहीं जानता कि मेरी प्रेम और संबंधों के प्रति धारणा उनमें गूंजेगी या नहीं। मैं इस बात को लेकर घबराया हुआ हूं कि क्या आज के 15 साल के किशोर किशोरी तारा और आदित्य की प्रेम कहानी को आत्मसात कर पाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों